निगम महापौर पति संग बैलगाड़ी में घूमने का वीडियो वाइरल

viralvideo

निगम महापौर पति संग बैलगाड़ी में घूमने का वीडियो वाइरल

छिन्दवाड़ा नगर निगम महापौर श्रीमती कान्ता सदारंग अपने पति के साथ बैलगाड़ी में घूमने का टिक टॉक वीडियो हुआ खूब वायरल

नदिया के पार फ़िल्म के गाने पर बनाया गया यह वीडियो

वैसे तो राजनेता को अक्सर हम महंगी गाड़ियों में कार्यक्रमो में आते जाते देखते है लेकिन चुनाव के आसपास वोटरों को रिझाने के लिए,सादगी वाले  एक्शन में दिखते है लेकिन मध्यप्रदेश में अभी हाल में  कोई चुनाव भी नही है ऐसे में यहां की प्रथम महिला नागरिक यानि छिन्दवाड़ा निगम की महापौर कांता सदारंग का एक टिक टॉक वाला वीडियो वायरल हुआ इस वीडियो पर नदिया के पार के गाने का भी इस्तेमाल किया गया है असल मे निगम महापौर कांता सदारंग कृषक परिवार से है और  यह तामिया के पास का वीडियो है महापौर अपने पति के साथ इस वीडियो में बैलगाड़ी के सफर का लुत्फ उठाते दिख रही है ।