शराब के शौकीनों पर लॉकडाउन की मार, 3 मई तक करना पड़ेगा इंतज़ार....

However, in view of the increasing threat of corona in the state, the government had decided to close theaters, liquor and cannabis shops in the first phase as well. Due to increasing lock down, the department has now issued an order to keep the liquor and cannabis shop closed till 03 May.

शराब के शौकीनों पर लॉकडाउन की मार, 3 मई तक करना पड़ेगा इंतज़ार....
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे (एडिटर)

शराब के शौकीनों पर लॉकडाउन की मार, 3 मई तक करना पड़ेगा इंतज़ार....

भोपाल। लॉकडाउन के दूसरे चरण में 3 मई तक पुरे देश को फिर से बंद कर दिया गया है और इसी के चलते प्रदेश में शराब की दुकानों को भी 3 मई तक बंद रखने का आदेश प्रदेश सरकार के द्वारा लिया गया है  इससे पूर्व आदेश में 20 अप्रैल तक शराब दुकानें बंद रखे जाने के आदेश दिए गए थे जिसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
वाणिज्यिक कर विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। सरकार ने सभी शराब और भांग की दुकानों को 3 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया हैं। विभाग के उप सचिव एसडी रिछारिया ने आदेश जारी करते हुए मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर को लिखा है कि मध्य प्रदेश में नोबेल CORONA VIRUS  की रोकथाम के लिए लॉक डाउन के कारण शराब और भांग दुकानों को बंद रखा जाएगा। 


बहरहाल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने पहले चरण में भी सिनेमाघरों, शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया था। लॉक डाउन बढ़ने के कारण अब विभाग ने 03 मई तक शराब और भांग की दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया है।