बीजेपी का बिल्ला लेकर जेब में घूम रहे अधिकारी वाले कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कसा तंज ...

Union Minister Shri Kulaste took a dig at the statement of Kamal Nath, who was walking around in the pocket with a BJP badge ...

  • प्रदेश सरकार ने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का अनूठा कार्य किया है- केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते...
  • जिले में एक लाख 36 हजार नये परिवारों को मिलेगी पात्रता पर्ची...
  • केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने प्रतीकस्वरूप 17 हितग्राहियों को वितरित की  पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न किट....
  • बीजेपी का बिल्ला लेकर जेब में घूम रहे अधिकारी वाले कमलनाथ के बयान पर तंज कसा ...

छिंदवाड़ा।  एक दिवसीय दौरे पर शासकीय कार्य हेतु केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का अनूठा कार्य किया गया है । पहले जहां प्रदेश की 7.50 करोड़ आबादी में से 5.11 करोड़ परिवारों को खाद्यान्न मिलता था, वहीं अब 37 लाख परिवार और जुड़ जायेंगे जिन्हें पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न मिलेगा । छिन्दवाड़ा जिले में एक लाख 36 हजार नये परिवारों को पात्रता पर्ची मिलने से उन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न मिलेगा ।  केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते आज मुख्य अतिथि के रूप में एफ.डी.डी.आई. सभागार इमलीखेड़ा छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्न उत्सव कार्यक्रम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न की पात्रता के लिये स्थानीय निकायों द्वारा नवीन जोड़े गये पात्र हितग्राही परिवारों/सदस्यों को पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।

केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है । ऐसे समय में देश और प्रदेश में नये अनुभव सामने आये है । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऐसी परिस्थिति में राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गो के लिये कार्य किया गया है । कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र इलाज सावधान रहकर मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना रहा है । जब तक इस वायरस से बचाव के लिये वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती तब तक हमें सतर्कता और सावधानी से ही रहना होगा । उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थति में गरीब परिवारों के लिये खाद्यान्न उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण कार्य रहा है । इसमें सभी ने सहयोग भी किया है, किंतु यह प्रक्रिया लंबे समय तक चलने वाली है, इसलिये प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत गरीबों और प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। उन्हें गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न  उपलब्ध कराया गया ।

बीजेपी का बिल्ला लेकर जेब में घूम रहे अधिकारी वाले कमलनाथ के बयान पर कसा तंज ...

छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन कुलस्ते पात्रता पर्ची प्रदान कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचे जहा पत्रकार वार्ता दौरान हाल ही में पूर्व मुख़्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा विधानसभा से विधायक कमलनाथ द्वारा इंदौर के सांवेर में दिए गए विवादित बयान जो अधिकारिओ और पुलिस विभाग के आईजी और डीआजी जैसे अधिकारियों को भाजपा का बिल्ला पहनकर ना रहे नहीं तो सरकार के आते ही कौन कहा जायेगा इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ने भी कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा - की हमने भी 15 साल में मध्यप्रदेश में सरकार चलाई परन्तु अधिकारियो को इस प्रकार प्रताड़ित नहीं किया परन्तु कमलनाथ जी के अनुभव के अनुसार वे ऐसा करते है और उन्होंने 15 महीने कांग्रेस सरकार में दिखा भी दिया की अधिकारियो को कैसे प्रताड़ना सहनी पड़ी।