MP Weather: फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

The Meteorological Department has issued a rain warning in 20 districts on February 9, 2022, while a yellow alert has been issued for flashing and falling in a dozen districts.

MP Weather: फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

MP Weather: फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 9 फरवरी 2022 को 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है वही एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भोपाल । पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 9 February 2022) के मिजाज बदल गए है। सुबहर से ही अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है और कहीं कहीं रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 9 फरवरी 2022 को 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है वही एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है, पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बनने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है। वही हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने से वातावरण में नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बौछार का सिलसिला शुरु हो गया है। इस वेदर सिस्टम के भी 10 फरवरी गुरुवार को समाप्त होने और तापमान में परिवर्तन की संभावना है। वही 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, महाकोशल-विंध्‍य में मौसम के अचानक बदलने से बारिश का दौर शुरु हो गया है।सुबह से ही बादल छाए रहने के चलते जबलपुर और नरसिंहपुर में बारिश हो रही है।वही शहडोल, बालाघाट, न‍रसिंहपुर, कटनी, मंडला, अनूपपुर में भी बादल छाए हुए हैं।पिछले 24 घंटे में भी रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।वही सबसे न्यूनतम तापमान रायसेन में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR और हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और आस-पास, राजस्थान, पंजाब, सिक्किम, बिहार, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में , झारखंड, उत्तरी ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप के इलाकों में बारिश और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 10 फरवरी को झारखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

MP WEATHER UPDATE TODAY 9 FEBRUARY 2022
इन जिलों में बारिश के आसार

शहडोल, रीवा, जबलपुर, चंबल संभाग के साथ दतिया और ग्वालियर जिलों में।

बिजली चमकने और गिरने का येलो अलर्ट

रीवा, जबलपुर, शहडोल और चंबल संभाग के साथ दतिया-ग्वालियर जिले में।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

Rainfall DT 09.02.2022
(Past 24 hours)
Jabalpur 4.8
Narsinghpur 4.0
Khajuraho 0.6
Satna 0.4
Chindwara trace