रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप - लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

Employment assistant trap taking bribe of 5 thousand - Lokayukta team took action

रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप - लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

रोजगार सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप - लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला लगातार भ्रष्ट अधिकारियो का गढ़ बनता जा रहा है वही आज छिंदवाड़ा जनपद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही से मजदूरी की राशि  के एवज पर ₹5000 की रिश्वत लेने वाले एक रोजगार सहायक को आज लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में धर दबोचा। दरअसल छिंदवाड़ा जनपद के चारगांव में रहने वाले राजा राम नरवरे पिता सुंदरलाल नरवरे ने लोकायुक्त को शिकायत की थी । ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक कैलाश श्यामकर पिता उत्तम श्यामकर प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी की किस्त निकलाने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांग रहा था । जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जनपद पंचायत कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्यवाही में लोकायुक्त निरीक्षक ऑस्कर किंडो निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान मौजूद रहे