बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद दी जाएगी - चौधरी चंद्रभान सिंह
All possible help will be provided to the flood victims - Chaudhary Chandrabhan Singh
- बाढ़ पीड़ितों का शीघ्र ही मुवाजा व पुनर्वास किया जावेगा - पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह
- पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह जी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा
छिंदवाड़ा। बीते दिन पूर्व छिंदवाड़ा के अधिकांश क्षेत्रो में अत्याधिक बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए थे जिनमे प्रमुख चौरई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चाँद के कई गांव बाढ़ के पानी से आम जनमानस सहित लोगो के घर और गृहस्थी के सामान व मवेशी बह जाने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रदेश के मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का एलान किया जिसके तारतम्य में छिंदवाड़ा के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने आज चौरई विधानसभा के चांद क्षेत्र में बाढ़ के कारण बहुत से मकान मवेशियों और फसलों को नुकसान का जायजा लेने क्षेत्रों का दौरा किया एवं ग्रामीण जनों को सरकार द्वारा सहायता देने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया तथा जिन घरों का आंशिक नुकसान हुआ था उनका तुरंत घर का सर्वे कराकर नाम जुड़वाने के लिए तहसीलदार एवं पटवारी से कहा एवं सभी बाढ़ पीड़ितों के शीघ्र से शीघ्र फसल बीमा योजना एवं आरबीसी के तहत मुआवजा एवं शासन की अन्य योजना के तहत सहायता राशि दिलवाने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए एवं बाढ़ के पानी में बह गए है उन्हें शीघ्र ही जनजीवन स्थापित कर मकानों का निर्माण करने को कहा वही प्रतिदिन की तरह आज भी श्री चौधरी ने बादगांव, रमपुरी टोला, बांसखेड़ा गांव का दौरा कर आमजनमानस की समस्या सुनी व जल्द से जल्द सभी समस्याओ का निराकरण करने के लिए अधिकारियो को कहा इस दौरे में उनके साथ दानसिंग पटेल , वीरेन्द्र पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष मेरसिंग जी, निरंकार सिंह वर्मा , प्रह्लाद साहू , श्रीराम महाराज , लखन वर्मा बालकराम खनवे, संतोष पाल ,लेखा सेठ ,वनवारी महोरे, राजू दीक्षित, मोनू साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंकार सिंग जी, धर्मेंद्र मिगलानी, दिवाकर सदारंग, अभिलाष गोहेर ,बोध सिंह पटेल , चौधरी रामेसिंग ,परमाल रघुवंशी एवं अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं साथ भृमण किया।


Comments (0)
Facebook Comments