रोजगार के लिए चयनित होने पर जिले के युवाओं में ख़ुशी के सुनहरे पल को साझा किये
2 thousand 587 youths of the district were selected and distributed appointment letters for employment.
जिले के 2 हजार 587 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार के लिये नियुक्ति पत्र वितरित
- छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला संपन्न
छिन्दवाड़ा। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने के लिए आज पूरे प्रदेश में रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश के निर्देशन में आई.टी.आई. छिंदवाड़ा के प्रांगण में जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला संपन्न हुआ । रोजगार मेले के माध्यम से 34 कंपनियों के द्वारा जिले के 2 हजार 587 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 20 जनवरी को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सुमन के मार्ग निर्देशन में 9 दिसंबर से 20 जनवरी तक लगातार विभिन्न कंपनियों के सहयोग से 22 प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन कर 6 हजार 854 युवाओं को पंजीकृत किया गया जिनमें से 2 हजार 587 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिये नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर द्वारा कलेक्टर श्री सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेश और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मां सरस्वती और कन्याओं के पूजन से किया गया । इस दौरान सर्वश्री विवेक साहू, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला व सिरपुरकर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, एस.डी.एम.अतुल सिंह, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमिताभ पांडे, आई.टी.आई. के प्राचार्य व प्लेसमेंट आफीसर शिव सनोडिया और तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में जिले युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पी.जी. कॉलेज के प्रो.डॉ.पी.एन.सनेसर और नरेंद्र शक्रवार द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि आज जिले के सभी विकासखंडों के युवा एक जगह अपने भविष्य निर्माण के लिए एकत्रित हुए हैं। यह रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप कैरियर चुनने का एक अच्छा अवसर है। सभी युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आपको आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने सभी कंपनियों के मैनेजर को रोजगार मेले में सहभागिता के लिए बधाई दी और सभी चयनित युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री विवेक साहू ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को सबसे ज्यादा चिंता रोजगार की होती है। प्रदेश सरकार ने युवाओं की इस चिंता को समझा है और लगातार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। सरकारी नियुक्तियों के अलावा, स्व-रोजगार योजना और रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को कुछ नया सोचने और नए आइडिया के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के संचालक कृष्णा शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल उन्नयन विकास योजना के अंतर्गत कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेक्टर्स में स्किल डेवलपमेंट की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है और युवाओं को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्व-रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने जिले के युवाओं से प्रधानमंत्री कौशल उन्नयन योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किये । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने की व्यवस्था भी की गई थी जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतीक स्वरूप 50 चयनित युवाओं को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले में युवाओं के पंजीयन के लिये विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे और कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को कंपनी और कंपनी की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।


Comments (0)
Facebook Comments