साइरस मिस्त्री का निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति: मोदी
Cyrus Mistry's death a big loss for commerce and industry: Modi
साइरस मिस्त्री का निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। चौवन वर्षीय मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक अग्रणी उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’
The untimely demise of Shri Cyrus Mistry is shocking. He was a promising business leader who believed in India’s economic prowess. His passing away is a big loss to the world of commerce and industry. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2022


Comments (0)
Facebook Comments