तबादला नीति 2023 के तहत मध्यप्रदेश में जिले के भीतर तबादले की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया

There is good news for the employees. Transfer orders will be issued for them by July 7. The process has been started for this. At the same time, the transfer period for officer employees has also been extended.

तबादला नीति 2023 के तहत मध्यप्रदेश में जिले के भीतर तबादले की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

तबादला नीति 2023 के तहत मध्यप्रदेश में जिले के भीतर तबादले की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 7 जुलाई तक उनके लिए तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अधिकारी कर्मचारियों के लिए तबादला अवधि को भी बढ़ाया गया है।

भोपाल। तबादलों के लिए मप्र के मंत्रियों को एक सप्ताह का वक्त और मिल गया है। तबादला नीति-2023 में जिलों के भीतर तबादले की अंतिम तारीख पूर्व में 30 जून थी, जिसे बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है। कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में बुधवार काे यह निर्णय हुआ। इससे पहले कृषि मंत्री कमल पटेल, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत कई मंत्रियों ने कहा कि पार्टी कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण सूची ही बन पाई, इसलिए 15 जुलाई तक छूट मिलनी चाहिए।

तबादला नीति 2023 के तहत मध्यप्रदेश में जिले के भीतर तबादले की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है। पूर्व में तारीख 30 जून थी। जिसे बढ़ाकर 7 जुलाई किया गया है। वही कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया है।

15 जुलाई तक तबादले में छूट की थी मांग 
इससे पहले कई मंत्रियों ने कहा था कि व्यस्तता के कारण सूची निर्मित नहीं हो पाई है। इसके लिए 15 जुलाई तक तबादले की छूट मिलनी चाहिए। सीएम ने कहा कि शिक्षकों के तबादले के लिए जिले में सहमति बनाकर प्रस्ताव दिया जाए और तबादले किए जाएं। मंत्रियों ने विभागीय स्तर पर भी तबादले करने की बात रखी है, जिसे स्वीकार किया गया है।

7 जुलाई तक जारी होगी तबादला सूची
वही बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतना वक्त नहीं दिया जा सकता है। 7 जुलाई तक तबादला सूची जारी करनी चाहिए। वही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के भी तबादले की सूची में जिले की कोर कमेटी के साइन कराए जाएंगे। राज्य भर में तबादले की फाइल विभागीय मंत्री के जरिए सीएम समन्वय में जाएगी। 7 जुलाई तक अधिकारी कर्मचारियों सहित शिक्षकों की तबादला आदेश जारी किए जाएंगे।