आस्था के साथ छेड़छाड़ महंगा पड़ा प्रशासन को
Given the public anger, the administration came on the backfoot .. Administration says the statue will be restored from where it was removed....
- प्रशासन ने देर रात आनन फानन में हटाई शिवाजी की मूर्ति....
- सुबह सड़कों पर विरोध में उतर आया जनसैलाब.....
- किया चक्काजाम, निकाली रैली
- जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासन आया बैकफुट पर..
- प्रशासन का कहना जहां से हटाई थी मूर्ति पुनः की जाएगी स्थापित
एमपी के सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को प्रसाशन द्वारा आधी रात में आनन फानन में हटाने से हिंदूवादी संगठनो और आम जनों का आक्रोश भड़क गया और हज़ारों के जनसैलाब ने नारेबाजी व चक्काजाम करते हुए प्रशासन की नाक में दम कर दिया जिसके बाद प्रशासन ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों से बैठक करते हुए शिवाजी महाराज की मूर्ति पुनः स्थापित करने की बात कही तब कही जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो पाया।
दरअसल छिंदवाड़ा के सौंसर में मोहगांव चौक में हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों द्वारा सोमवार शाम शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसके कुछ घंटों बाद ही रात्रि में लगभग 2 बजे प्रशासन ने पुलिस बल के साथ आकर जेसीबी के माध्यम से मूर्ति को जमीदोंज कर दिया जिसका वहां उपस्थित हिंदूवादी सदस्यों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नही सुनी, जैसे ही यह खबर फैली मंगलवार सुबह से ही हज़ारों लोग सौंसर पहुंचने लगे और मोहंगाव मार्ग तथा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया,कई घण्टे चक्काजाम और हज़ारों की संख्या में पहुंचे आंदोलकारियों के विरोध से प्रशासन बैकफुट पर आया और बैठक कर फिर से शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने पर राजी हुआ तब कही जाकर मामला शांत हो पाया I
सर्वदलीय बैठक के बाद सौंसर विधायक विजय चौरे ने बताया कि बैठक में पुनः मूर्ति स्थापित करने की बात पर सहमति बनी है,नगर पालिका 1-2 दिनों में प्रस्ताव लाकर सम्मानजनक तरीके से शिवाजी महाराज की मूर्ति पुनः स्थापित कर देगी लेकिन इस मामले में भाजपा राजनीति कर श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, हम शिवाजी के विरोधी नही हैं वहीं एएसपी शशांक गर्ग ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा बिना अनुमति शिवाजी की मूर्ति स्थापित की गई थी इस कारण मूर्ति को नगर पालिका और प्रशासन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया था लेकिन बैठक के बाद मामला शांत हो गया है अब पुनः प्रशासन द्वारा मूर्ति स्थापित की जाएगी।
छत्रपति शिवाजी का अपमान सहन नहीं करेंगे : बंटी विवेक साहू ( भाजपा जिला अध्यक्ष )
सौंसर में शिवराय युवा शक्ति संगठन एवं नगर की जनता के सहयोग से मोहगांव चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। प्रशासन ने बगैर किसी सूचना के देर रात्रि में जेसीबी मशीन से प्रतिमा हटा दी जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भारत की जनता मराठा गौरव होने के साथ हिंदू हृदय सम्राट के रूप में याद करती है। वही आरोप लगाते हुए बंटी साहू ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर प्रशासनने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अपमान किया है। जिसकी जिला भाजपा कड़ी निंदा करती है और शासन और प्रशासन से मांग करती है कि राष्ट्र नायक शिवाजी महाराज की प्रतिमा को यथाशीघ्र सम्मान पूर्वक उसी स्थान पर स्थापित किया जाए अन्यथा भाजपा जन आंदोलन करेगी।
वही सौंसर क्षेत्र के विधायक विजय चौरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की विधिवत प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी प्रशासन को इस संबंध में निर्देशित किया गया।

दीपक कोल्हे - एडिटर इन चीफ़


Comments (0)
Facebook Comments