होलिकोत्सव धुरेंडी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कोरोना की भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थगित
All India Kavi Sammelan to be held on the auspicious occasion of Holikotsav Dhurndi postponed keeping in mind the horrific situation of Corona
होलिकोत्सव धुरेंडी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कोरोना की भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थगित
- सुगम मानस मंडल की आपात बैठक बुलाकर लिया गया निर्णय
छिंदवाड़ा: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलिकोत्सव धुरेंडी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होता चला आ रहा था यह आयोजन का 67 वां वर्ष था चूंकि वर्तमान समय में देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना ने भयावह रूप अपना लिया है और उस प्रकोप से हमारे मध्यप्रदेश के 11 जिले भी पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहे है जिसमें हमारा छिंदवाड़ा जिला भी इस प्रकोप से भयंकर रूप से ग्रस्त है इसी तारतम्य में होलिकोत्सव धुरेंडी पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सुगम मानस मंडल ने आपात बैठक बुलाकर सभी सदस्यों की राय से सहमत होकर स्थगित करने का निर्णय लिया । मंडल ने बैठक में यह भी निर्णय लिया कि जैसे ही सामान्य परिस्थितियां निर्मित होगी यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पुनः पूरी गरिमामय वातावरण में पूर्ण व्यवस्था के साथ सम्पन्न किया जायेगा । कवि सम्मेलन के संयोजक श्री रमेश पोफली अधिवक्ता ने आगे बताया कि जिन बंधुओं ने इस कार्यक्रम हेतु अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया है वे निष्चिंत रहे उनके द्वारा दिया गया सहयोग आगामी समय में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के लिए सुरक्षित रखा गया है साथ ही जिन कवियों को इस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया था वे यथावत जब भी कार्यक्रम आयोजित होगा मंडल उन्हें ही आमंत्रित करेगा ऐसा निर्णय भी बैठक में हुआ । मंडल ने शासन और प्रशासन को दृष्टिगत रखते हुए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा का भाव ध्यान में रखते हुए उक्त निर्णय स्वयं लिया है जबकि मंडल का अनुमति का आवेदन आज भी सुरक्षित रखा हुआ है जिसे प्रशासन द्वारा खारिज नहीं किया गया है यह जानकारी इस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री रमेश पोफली द्वारा दी गई । श्री पोफली एवं सुगम मानस मंडल के सभी सदस्यों द्वारा छिंदवाड़ा नगर सहित जिले के समस्त नागरिक बंधुओं, काव्य प्रेमी श्रोताओं, मातृशक्ति एवं प्यारे बच्चों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं होलिकोत्सव धुरेंडी पर्व पर मेरी होली, मेरा परिवार इस भाव के साथ परिवार के साथ ही मिलकर होली खेले साथ ही मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये मास्क अवश्य पहने और कोरोना की गाइडलाईन का पालन करने में सहयोग प्रदान करें । बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष श्री रत्नाकर रतन, अजय शुक्ला, डाॅ. गगन कोल्हे, निरपत सिंह टेकरे, विजय गुप्ता, हरनाम सिंह भट्टी, रूपेश चौरसिया, कमलाकर पोफली, अनिल साहू, राजू नरोटे, जियाउद्दीन खान, मोरेश्वर हिवसे, राजू सूर्यवंशी, राकेश चौरसिया, मोहन चौरसिया, सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments