अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और महिला मोर्चा प्रदेशाध्य्क्ष माया नारोलिया का हुआ भव्य स्वागत
Former Minister Archana Chitnis and Mahila Morcha Pradesadhyaksha Maya Narolia received a grand welcome on the occasion of International Women's Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और महिला मोर्चा प्रदेशाध्य्क्ष माया नारोलिया का हुआ भव्य स्वागत
छिन्दवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर छिन्दवाड़ा पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने भारत माता की जयकारों के साथ शुरू किए उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप विवेकपूर्ण अध्यक्ष है। साथ ही विभाग प्रचारक रहे प्रतुलचंद जी को याद किया।
उन्होंने आगे महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप कौन है? मैं आपका आपसे परिचय कराना चाहती हूँ। हम खुद को नही जानते कि हम कितने महान है। सीता माता, कौशल्या, यशोदा, भगिनी निवेदिता का उदाहरण दिया। सीता माता जंगल-जंगल न चली होती तो रावण का नाश कैसे होता।उन्होंने कहा कि एक बड़े कार्यक्रम को छोड़कर छिंदवाड़ा इस कार्यक्रम में इसलिए शामिल हुई हूँ क्योंकि भाजपा में संगठन के आदेश से बड़ा कुछ नही होता। हम अपनी विचारधारा के कारण सम्मान पा रहे है। पार्टी के कारण सम्मान पा रहे। पार्टी के कारण सुरक्षित है। हमारी संस्कृति में 365 दिन में से एक दिन महिला का नही होता, यहाँ 365 दिन महिलाओं के होते है। यहाँ बेटा सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करता है।
उन्होंने आगे कहा कि माता सीता की बात किये बिना महिला की बात पूरी नही हो सकती। राजाराम ने जब लक्ष्मण से कहा कि माता सीता को राज्य के बाहर छोड़ दो। आज्ञाकारी लक्ष्मण बड़े भाई की आज्ञा मान सीतामाता को छोड़ने के बाद आत्मदाह करने लगे थे। तब सीतामाता ने लक्ष्मण को रोकते हुए कहा था कि पूरे जीवन आप लोग मेरी सुरक्षा करते रहे। आज मेरी जिंदगी का वो पहला दिन है । जब में सुरक्षिता से स्वरक्षता हो जाऊंगी। आज से में अपनी रक्षा स्वयं करूंगी। इसी तरह सभी बहिन-बेटियों को स्वरक्षता होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी भारत की होगी। आज नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने अग्रसर है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी ने महिलाओ के हित के लिए अनेकों योजनाए लाये। उन्होंने मिट्टी को अनमोल बताते हुए कहा कि सोना मिट्टी हो जाये तो दुनिया चल जाएगी। लेकिन मिट्टी सोना हो गई तो दुनिया नही चलेगी। इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों को संभालना है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने अपने ओजस्वी भाषण से महिलाओं में जबरदस्त जोश भरा
ग्राम पंचायत से शुरुआत करने वाली होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रही प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ने जामसवली, पातालकोट का नाम लेकर कहा कि इनसे छिंदवाड़ा की पहचान है । आधी आबादी महिलाओं की है। आधी आबादी का हम नेतृत्व करते है । हमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर इति श्री नही करना है। हर पल हम सब लोगो को इन सब चीजो के लिए आगे होकर जागरूक होकर काम करना होगा । कमलनाथ की 15 महीने की कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ जी शुद्ध रूप से महिला विरोधी है। उन्होंने महिला हित, सम्मान, सुरक्षा में प्रयास नही किये। जब वे मुख्यमंत्री बने तब भी महिला विरोधी बयान देते रहे। पूर्व मंत्री इमरती देवी को क्या-क्या कहा। ऐसे जनविरोधी शासकों को माफ नही करना चाहिए।महिलाओं उठो जागो, आगे बढ़ो समय आ गया है कि हमे अपनी कार्यकुशलता को दिखाना होगा, आगे बढ़ना होगा। शिवराज जी गाँव, गरीब, किसानों के मसीहा है। उन्होंने हमारे बेटा बेटियों के मामा शिवराज जी माता बहिनों के लिए जनकल्याणकारी योजनाए बनाकर बहिनों का जीवन स्तर सुधारा है । 15 महिने में कमलनाथ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किये। मुख्यमंत्री बनकर विकास नही होने दिया। सरकार की योजनाएं बंद कर दी थी, सम्बल योजना बंद किया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि गायब कर दिए। हमारे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी ने लाडली लक्ष्मी योजना लाये।बेटियों का मान बढ़ाया।इसलिए कहिए हर माॅं का बेटा कैसा हो शिवराज जी जैसा हो, हर बहन का भैया कैसा हो शिवराज जी जैसा हो ।भाजपा की मुख्यमंन्त्री विवाह योजना, मजदूर योजना, मुख्यमंत्री निकाह योजना, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक ले जाना है । भाजपा में माताओं की पूजा की जाती है। कांग्रेस में अपमानित करते है। हमारे मुख्यमंत्री कोई भी कार्यक्रम से पहले कन्यापूजन करते है। षिवराज जी सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी विचारधारा के है । केंद्र की सरकार में भारत माता को परम वैभव पर पहुचाने वाले चिंतन शील प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना के माध्यम से लाखों बहिनों को धुंए से बचाया, आयुष्मान योजना से पांच लाख तक के निशुल्क इलाज से गरीबों को लाभ पहुंचाया । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का संदेष दिया । प्रधामंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना से स्वयं जनता को सुरक्षित रखने की योजना बनाई, भाजपा एक ऐसा दल है जिसने नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है । विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल के कार्यकर्ता तन-मन से कार्य में जुट जाएं, यदि महिलाएं ठान ले तो दोनों नाथ अनाथ हो जाये ,ये थोड़े से अंतर से बच गए थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बहिनों के जयकारे लगाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि बहिनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। कामकाजी महिलाओं के अलावा घर में रहकर अपना परिवार चलाने वाली महिलाएं एवं सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करने हमने कार्यक्रम आयोजित किया है। कुछ साल पहले महिला जनप्रतिनिधि नही दिखती थी। आज हमारी शिवराज सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को आगे लाया है। बीमारू और पिछड़े राज्य को शिवराज जी ने विकसित राज्य बनाया। भाजपा महिला हितैषी सरकार है। प्रधानमंत्री जी ने आवास दिए। बारिश होती थी तो छत टपकती थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगो के मकान बनकर तैयार है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी का सम्मान किया गया साथ ही अन्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा रखने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया । तत्पश्चात् भारत माता के जयकारे लगाकर उन्हें संकल्प दिलया गया ।
स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती भारती साहू द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, रमेश पोफली, पंडित रमेश दुबे, नथनशाह कवरेती, शेषराव यादव, श्रीमती कांता सदारंग, श्रीमती कांता ठाकुर, कमला वाडिवा, अजय चौरे, विजय झांझरी, दारा जुनेजा, अलकेश लाम्बा, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, विकास नरोलिया, शशि नरेन्द्र साहू, शबनम जफर खान, सुश्री शबनम खान, भारती साहू, संध्या गुप्ता, दीपिका चौपड़े, मिनाक्षी खुरसंगे, माया डेहरिया, वैशाली महाले, ललिता वर्मा, उषा भमोरे, संतोषी साखरे, अनिता शर्मा, गरिमा दामोदर, किरण श्रीवास्तव, सुमन बज, अनुभूति सिन्हा, सविता शिवहरे, लमिया मरावी, संध्या चौरसिया, हेमा क्षेत्री, दीपिका सल्लामे, सुनीता यादव, अनिता मालवी, मीना दुबे, पूनम कटरे, माया बंदेवार, पीताम्बरी गोेनेकर, शीमा कुमरे, योगिता गेडाम, जयंती विकास राय, प्रीति जैन, ललिता वर्मा, प्रीति नामदेव, किरण खातरकर, अनिता शुक्ला, किरण शर्मा, किरण निर्मलकर, मीना सोमजी साहू, श्रीमती प्रतिभा तिरगाम, विनीता बघेल, वर्षिका अग्रवाल, सरिता चौरे, ताफी यादव, हेमलता आवारे, रूपाली बेले, रिजवाना खान, रंजना हिवसे, सुनीता वानखेडे, आरती खण्डेलवाल, बबीता निर्मलकरण, सोमती सिंगारे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी ।


Comments (0)
Facebook Comments