मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी मामले में भाजपा का मौन प्रदर्शन, नेता बोले- माफी मांगे कमलनाथ
BJP's silent demonstration in the matter, comment on Minister Imrati Devi, leader said - apologize Kamal Nath
मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी मामले में भाजपा का मौन प्रदर्शन, नेता बोले- माफी मांगे कमलनाथ....
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा एक चुनावी सभा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंत्री इमरती देवी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में आज पुरे मध्य प्रदेश में भाजपा ने मौन धरना प्रदर्शन किया गया। पूरे प्रदेश के साथ कमलनाथ के गृह छिंदवाड़ा जिला के मुख्यालय पर भी यह प्रदर्शन किया गया और साथ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला भी जला कर विरोध प्रकट किया गया , जिसमें सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से इस मामले पर माफी मांगे जाने की मांग की।
छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय के फव्वारा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एकत्रित होकर एक मौन प्रदर्शन किया गया। करीब 2 घंटे तक मौन प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा एक चुनावी सभा में की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध किया गया। यहां पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस टिप्पणी से महिलाएं आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर माफी की मांग भी करते हैं। मौन प्रदर्शन के दौरान बड़ी देर तक कार्यकर्ता विरोध करते नजर आए साथ ही इस अपमानजनक टिप्पणी को नारी समुदाय के लिए सबसे ज्यादा आहत करने वाला बताया। धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण ने अपनी उपस्तिथि दी ..


Comments (0)
Facebook Comments