मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे खुशी से खिल उठे
छिंदवाड़ा साइबर सेल की टीम द्वारा लगभग 18 लाख के कीमती 106 नग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए जो कि गुम और चोरी हुए थे
मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे खुशी से खिल उठे
छिंदवाड़ा साइबर सेल की टीम द्वारा लगभग 18 लाख के कीमती 106 नग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए जो कि गुम और चोरी हुए थे
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनोज कुमार राय के नेतृत्व में जिले की साइबर सेल टीम द्वारा एक बार पुनः गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 2 माह में 106 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए छिंदवाड़ा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में छिंदवाड़ा एसपी श्री मनोज कुमार राय एवं साइबर सेल की टीम द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान आवेदकों के सुपुर्द किए गए गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे
छिंदवाड़ा साइबर सेल की टीम द्वारा इससे पूर्व भी जिले के साइबर सेल टीम द्वारा वर्ष 2019 में गुम मोबाइलों की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए अक्टूबर 2019 तक 34 लाख रुपए कीमत के 263 नग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया जा चुका है

Comments (0)
Facebook Comments