चांद थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुआरियों का निकाला गया जुलूस
Big action by the police station, police procession was taken out
चांद थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुआरियों का निकाला गया जुलूस
छिंदवाड़ा/चाँद। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चांद पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई जुआ सट्टा और शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार चली आ रही है इसी कड़ी में आज मुखबिर की सूचना पर जमनिया एवं डोला पांजरा की पहाड़ी पर आज सात आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा जिनसे ₹51000 रुपए की राशि, मोबाइल एवं चार मोटरसाइल जप्त की गई आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया संपूर्ण कार्यवाही चांद थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक डेहरिया के सानिध्य में संपन्न हुई आज आरोपियों को तहसील कार्यालय ले जाते समय गाड़ी अचानक खराब हो गई जिस कारण सभी जुआरियों को पैदल ही जुलूस निकालकर पुलिस द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचाया गया


Comments (0)
Facebook Comments